Lok Sabha Election 2024 के आसपास, राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है। इसी बीच, कांग्रेस आज अपने उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर सकती है।
कांग्रेस उम्मीदवारों की इस सूची के नाम पर केंद्रीय चुनाव समिति ने चर्चा पूरी कर ली है। जानकारों की मानें तो पार्टी ने 11 राज्यों की करीब 80 सीटों के उम्मीदवारों के नाम तय कर लिए हैं।
गठबंधन वाले राज्यों पर अभी चर्चा जारी
कांग्रेस की इस सूची में अभी फिलहाल गठबंधन की सीटें शामिल नहीं हैं। चुनाव समिति की इस बैठक में उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, महाराष्ट्र और झारखंड जैसे राज्यों की सीटों की चर्चा नहीं की गई है।
इन राज्यों में कांग्रेस गठबंधन कर चुनावी मैदान में उतर रही है।
इन राज्यों के उम्मीदवारों के नाम फाइनल
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में तीसरी सूची के लिए 11 राज्यों की करीब 80 सीटों पर चर्चा हुई है।
केंद्रीय चुनाव समिति ने अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, बंगाल, अंडमान-निकोबार, कर्नाटक, पुडुचेरी, गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान और चंडीगढ़ की एक सीट के उम्मीदवार को लेकर चर्चा की है, जिनपर उम्मीदवारों ने नाम तय हो गए हैं।
अमेठी और रायबरेली पर अभी सस्पेंस बाकी
पार्टी की चुनाव समिति ने चंडीगढ़ सीट को लेकर तीन उम्मीदवारों के नाम तय किए हैं, जिस पर अंतिम निर्णय अब कांग्रेस अध्यक्ष खरगे को ही लेना है।
वहीं, यूपी की सीटें इस बैठक के एजेंडे में नहीं थी, इस कारण अमेठी और रायबरेली की सीट पर अभी सस्पेंस बाकी है।
लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने अब तक दो सूचियों को मिलाकर अपने 82 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।