लोकसभा चुनाव की बिसात बिछ चुकी है। मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस और भाजपा समेत सभी दलों ने अपनी ताकत झोंकनी शुरू कर दी है।
भाजपा ने सभी सीटों पर प्रत्याशियों का एलान कर दिया है, तो वहीं कांग्रेस ने सिर्फ 10 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की है। प्रदेश की 10 लोकसभा सीटों पर सबकी नजर है।
यहां मुकाबला कांटे का होने की उम्मीद है।